
– नाहिद खान साथ में
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर रुद्रपुर – उत्तराखंड हमेशा से फिल्मकारों की पहली पसंद रहा है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस व्यवसाय को नई धार देकर उत्तराखंड की प्रतिभाओ को बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका दे दिया है। राज्य में क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को प्रोत्साहित करने के लिये नई फिल्म नीति लाकर नये फिल्मकारों को सब्सिडी देकर ऊँची उड़ान भरने और फ़िल्मी हीरो बनने के सपनो को पूरा कर दिया है।
वैसे तो फिल्म बनाना किसी जोखिम से कम नहीं है, लेकिन नवोदित निर्माता दीपक पांडेय ने अपने पांडेय इंटरटेटमेंट एन्ड प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। जिसका नाम है ‘दून एक्सप्रेस’, इस फिल्म की कहानी को लिखा है अनुग्रह अग्निहोत्री ने। फिल्म का निर्देशन कमल मेहता कर रहे है। जिन्होंने पहली कुमाऊंनी फिल्म ‘चेरी’ का निर्माण एवं निर्देशन करके नाम और शोहरत हासिल की थी।

अब ‘दून एक्सप्रेस’ के लिये फिल्म की टीम पूरे राज्य में प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज कर रही है। फिल्मो में काम करने के इच्छुक कलाकारों के लिये यह सुनहरी मौका है कि वो ऑडिशन देकर फिल्म में मुख्य भूमिका से लेकर कोई भी किरदार में चयनित हो सकते है।
ऑडिशन की शुरुआत हल्द्वानी की ‘मानिकर्णिका एकेडमी’ से हुई है। इसके बाद रुद्रपुर के जयनगर में ‘वंशिका डांस एकेडमी’ में फिल्म के कलाकारों के चयन के लिये ऑडिशन हुआ, जिसमे 104 लोगो ने हिस्सा लिया। इसके बाद ऑडिशन देहरादून, दिल्ली के साथ ही विभिन्न नगरों में किया जायेगा।

फिल्म के निर्माता दीपक पांडेय का कहना था कि हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो समाज में एक मैसेज दे और लोगो के भीतर जागरूकता का संचार करे, इसके लिये एक अच्छी कहानी की तलाश थी। जो हमे ‘दून एक्सप्रेस’ के रूप में मिल गई है, यह कहानी स्कूली बच्चो की प्रतिभा और उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की कहानी है। बच्चो के संघर्ष को इस फिल्म के माध्यम से उकेरा जायेगा। जो एक सन्देश भी देगी और जागरूकता भी पैदा करेगी।

दीपक पांडेय का कहना है कि इस फिल्म को देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, बागेश्वर के साथ ही खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया जायेगा। अभी फिल्म की टीम कलाकारों की तलाश में निकली है। जो प्रतिभाशाली कलाकारों को फिल्म में काम करने का अवसर देगी। फिल्म में उत्तराखंड के पर्यटन, धार्मिक स्थलों और संस्कृति को भी प्रमुखता से दिखाया जायेगा। फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू होगी, इसे क्षेत्रीय कुमाऊंनी, गढ़वाली भाषा के साथ साथ हिंदी में भी बनाया जा रहा है। फिल्म रिलीज़ होने के बाद इसे स्कूली बच्चो के लिये विशेष स्क्रीनिंग कराई जायेगी।
‘दून एक्सप्रेस’ के निर्देशक कमल मेहता का कहना है कि ‘दून एक्सप्रेस’ कुछ अलग तरह की फिल्म होगी, जिसमे बच्चो के विभिन्न किरदार नज़र आयेंगे। बच्चो से काम लेना इतना आसान नहीं है। उनके चेहरे के हावभाव और बोलने के उच्चारण पर ही पूरी फिल्म का दामोदार होगा। बहुत खूबसूरत दृश्यों के साथ इस फिल्म को बनाया जायेगा। जो राज्य का नाम करेगी। हल्द्वानी और रुद्रपुर से कई प्रतिभाशाली कलाकार मिले है। जिनका चयन जल्द ही किया जायेगा।
आपको बता दे कि कमल मेहता मुंबई की कई बॉलीवुड फिल्मो का निर्देशन कर चुके है। जिनमे प्रमुख है ‘ग़दर एक प्रेम कथा’, ‘हम है राही प्यार के’, ‘आशिकी’, ‘आँखे’, खरगोश आदि है। जल्द ही उनके कई प्रोजेक्ट आने वाले है। जिनमे पहाड़ी बाबू, जागार और दून एक्सप्रेस प्रमुख है।
‘दून एक्सप्रेस’ को अपनी कलम से लिखने वाले अनुग्रह अग्निहोत्री का कहना है कि फिल्म का सब्जेक्ट बच्चो पर केंद्रित है। जो उनकी निराशा, हताशा से लड़कर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करता है। यह फिल्म न केवल बच्चो के भीतर नई ऊर्जा का संचार करेगी बल्कि उनके अभिभावकों के लिये शिक्षाप्रद भी होगी।
ऑडिशन के अवसर पर वंशिका डांस एकेडमी के रवींद्र सिंह बिष्ट, पिंकी बिष्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर सुमित, वरुण और डी ओ पी प्रज्वल पांडे शामिल थे।























