
नई दिल्ली – दिल्ली में आज सुबह से ही दिल्ली विधानसभा के लिये मतदान हो रह्जा है, दिल्ली में सत्तर विधानसभा क्षेत्र है। इन सत्तर सीटों के लिये 699 प्रत्याशजी अपनी किस्मत आज़मा रहे है। यहां मतदाताओं की संख्या एक करोड़ छप्पन लाख से ज़्यादा है। अभी तक दिल्ली पर आम आदमी पार्टी का कब्ज़ा रहा है।

इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस, भाजपा भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। भाजपा यहां 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उसने दो सीटे अपने सहयोगी दलों को दिए है। असुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी दिल्ली की दो सीटों पर अपनी किस्मत आज़मा रही है। अजीत पवार की एनसीपी,सीपीआई के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की किस्मत भी आज दाव पर लगी हुई है।
मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की काफी भीड़ लगी हुई है, महिलाओ के साथ बुज़ुर्ग और 18 साल के हुए युवा भी अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है। मतदाताओं का रुझान स्थानीय मुद्दे पर है। विशेषकर मतदाता बेरोज़गारी, स्वास्थ्य, पानी बिजली, सड़क, राशन पर अपने मतदान का प्रयोग कर रहे है। राष्ट्रीय मुद्दे भी मतदाताओं के समक्ष राजनीतिक दलो ने उठाये थे, लेकिन साक्षर दिल्ली के मतदाता इस बार किसे मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठते है, यह तो 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।






















