
रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सबके साथ सबके विकास के नारे को सार्थक करने वाला है, विधायक शिव अरोरा ने देश के आम बजट को ऐतिहासिक बताया।
उन्होंने कहा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा हर वर्ग को ध्यान में रखते हुऐ बजट पेश किया खासकर 12 लाख तक सलाना आय पर कोई टैक्स न देने का निर्णय आजाद भारत के इतिहास में क्रांतिकारी सिद्ध होगा, देश की बहुत बड़ी आबादी को इस छूट का लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वह स्वयं चार्टर्ड अकाउंटेंट है और इस बजट को देख कर कह सकते है यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है साथ ही इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, खेल, गरीबो को आवास, सड़को, रेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिससे अंतिम पायदान में बैठे गरीब व्यक्ति को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम देश की नरेंद्र मोदी सरकार कर रही है।
विधायक ने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश विकास के पथ पर आगे ले जाने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाये है जो बताता है भारत बहुत जल्द विश्व की सबसे तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। देश का बजट युवा, गरीब, महिला, किसान इन सभी को केंद्र में रखकर पेश किया गया। जिससे रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। विधायक शिव अरोरा ने इस क्रन्तिकारी बजट हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।




















