

किच्छा – शेर-ए- तराई के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री विधायक तिलक राज बेहड का 68वा जन्मदिन उनके कार्यालय पर कल सुबह केके काट कर बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। जन्मदिन के समारोह में क्षेत्र वासियो के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों के सैकड़ो लोगो ने शिरकत करके विधायक तिलक राज बेहड़ को शुभकामनाये दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।

सबसे पहले रुद्रपुर स्थित अपने निवास में जन्मदिन की बधाई देने वालो के साथ विधायक तिलक राज बेहड़ ने केक काटा इसके बाद वो महाराजपुर मोड़ के कार्यक्रम के लिये रवाना हुए।
सैकड़ों की तादात में क्षेत्रवासी महाराजपुर मोड़ लालपुर में एकत्रित थे जहाँ क्षेत्रवासियो ने पहले विधायक तिलक राज बेहड़ की जन्मदिन की बधाई दी इसके बाद विधायक बेहड़ ने महाराजपुर मोड़ पर राज्य योजना की योजना से लगभग 2.08 लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन फीता काट कर किया। ग्रामवासियो ने उनका फूल मालाओ के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो की कमी नहीं होने दी जायेगी। वो बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करते है, लालपुर भी अब विकास की दौड़ में अन्य विकसित नगरों की तरह आगे बढ़ रहा है। पेयजल नाली सड़क के लिये के कार्यो को प्रमुखता से करा रहे है। उन्होंने अपना स्वागत एवं अभिनन्दन करने पर सभी ग्रामवासियो का का आभार भी व्यक्त किया। उद्घाटन के बाद क्षेत्रवासियों के केके काटकर विधायक बेहड को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और सड़क का निर्माण कराने पर आभार भी जताया।
—————————————————————————————————————————————-

किच्छा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राज कुमार बजाज ने भी तिलक राज बेहड़ को उनके जन्मदिन पर बुके देकर बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। राज कुमार बजाज ने कहा कि विधायक बेहड़ व्यापारियों की समस्याओ का हल करवाने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते रहे है।
————————————————————————————————————————————
इसके बाद विधायक अपने आवास विकास किच्छा स्थित कार्यालय में पहुंचे जहाँ उनके प्रशंसक और समर्थक उनका इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने केके काटकर क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर किच्छा नगर के विभिन धार्मिक व सांस्कृतिक कमेटियों से जुड़े लोगों ने भी विधायक तिलक राज बेहड़ को बधाइयाँ दी व दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, हाजी सरवर यार खान, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, मेजर सिंह, अरुण शुक्ल, दलजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह, दर्शन ठुकराल, विनोद फुटेला, रामकुमार सिंह, मदन मदान, राज पपनेजा, सतीश अरोरा, राजेश मिगलानी, अंकुर पपनेजा, लाला यादव, विजय यादव, राजेन्द्र कामरा, गुरदास कालड़ा, अशोक चुघ, रवि चावला, विनोद ठुकराल, सतीश कालड़ा, यामीन, निर्मल सिंह, सतपाल गाबा, नजाकत खान, गुलशन सिन्धी, दानिश मलिक, हसीब अहमद, मोहम्मद आरिफ, सईदुल रहमान, एन यु खान, अक्षय बावा, संतोष कुमार, बलराम सिंह, शरीफ मलिक समेत सैकड़ों की संख्या में नगरवासी और विभिन्न राजनीतिक दलों के सम्मानित लोग उपस्थित थे।


























