
किच्छा – रुद्रपुर के नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा के भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह के निवास पर पहुंचने पर परिवाजन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाये डाल कर और गुलदस्ता देकर ज़ोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने ज़ोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर विकास शर्मा ने कहा कि ”मुझे सभी लोगो का आशीर्वाद, स्नेह प्यार मिला जिसकी वजह से मैं निर्वाचित हो सका, विशेष कर किच्छा के मेरे छोटे भाई विवेक दीप सिंह और यहां के अन्य लोगो का सहयोग मिला। जिसका मैं आभारी हूँ। मैं सदैव सच्चे मन से जनसेवा करके विकास को नई गति दूंगा।”

विवेक दीप सिंह ने अपने निवास पर महापौर विकास शर्मा के आगमन पर उनको गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया। विवेकदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही नव निर्वाचित महापौर विकास शर्मा का स्वागत करने के लिये अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जायेगा। पूरे राज्य के महापौर के चुनाव में सर्वाधिक मतों से विकास शर्मा ने विजय हासिल की है।
इस अवसर पर शक्ति सुमन सिंह, अनिल ठाकुर, शंभू सुमन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल अग्रवाल, लवी सहगल, कुणाल सिंह, शशांक सिंह, सुनील शर्मा, प्रहलाद खुराना, विनय राय, भूपेंद्र राय, सतीश चड्ढा, प्रबल चौहान आदि सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















