– इंडिया नजर ब्यूरो
नगला – जिले की नगला नगर पालिका के पहली बार हुए चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सचिन शुक्ला 1856 मतों से विजयी घोषित किये गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय विक्रम सिंह को पराजित किया।
नगला नगर पालिका में 28011 मतदाता थे, जिसमें से भाजपा के सचिन को 2078 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी विक्रम सिंह को मात्र 222 मतों से संतोष करना पड़ा।
सचिन शुक्ला ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। नगला में जो वादे किए गए है, उनको पूरा करूंगा।





















