

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ही देश में ऐसी पार्टी है जो हिन्दुत्व और सनातन की रक्षा करने में सक्षम है। महाकुंभ में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, देश दुनियां से लोग महाकुंभ स्नान के लिए पहुंच रहे हैं यह बड़ी बात है।
सांसद अजय भट्ट ने एलाइंस कालोनी में सभा करते हुए कहा कि पूरे देश में नए हाईवे बने, किसकी बदौलत। भाजपा एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। रुद्रपुर के ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए रिंग बाईपास रोड का काम तेजी से चल रहा है। भूरारानी में रेलवे अंडरपास स्वीकृत हो चुका है, इससे कई गांवों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू कराया, जिससे लोगों को सुविधा हुई है। पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। पंतनगर एक ऐसा एयरपोर्ट बनेगा, जहां हर जगह के लिए हवाई यात्रा मुहैया होगा। कहा हमने संजय वन को खूबसूरत बनाने का काम किया।
अजय भट्ट ने कहा कि जब ट्रिपल इंजन की सरकार होती है तो विकास कार्य तेजी से होते हैं। एक भी इंजन का पहिया बेमेल हो तालमेल के अभाव में विकास की गति स्लो पड़ जाती है। रुद्रपुर के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर नगर निगम सीट का तोहफा देने के लिए आतुर बैठे हैं। नगर निगम में भाजपा के मेयर के साथ पार्षद भी जीत आने वाले हैं। जिससे रुद्रपुर की दशा और दिशा बदल जाएगी।


निगम में बनने जा रही है भाजपा की सरकार : विकास शर्मा
रुद्रपुर – भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उनका वायदा है कि वह संकल्प पत्र को हमेशा अपने कार्यालय में सामने रखेंगे और संकल्प पूरे होने तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।
विकास शर्मा ने कहा कि वे युवा हैं और शहर के बहुत कुछ करने की तमन्ना रखे हैं। पूरे शहर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। वह स्पष्टवादी इंसान है, झूठ बोलकर राजनीति नहीं करते। कहा निगम क्षेत्र में कोई ऐसा काम नहीं होगा जो व्यापक जनहित में हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियां, उत्तराखंड सरकार के कड़े फैसले किसी से छिपे नहीं है। लव जिहाद और लैंड जिहाद पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कानून बनाया। यूसीसी को लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने फैसलों से ही ज्यादा लोकप्रिय हुए हैं। धामी ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस विश्वास और खरे उतरेंगे।





















