

– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – नगर निगम मेयर के प्रत्याशी विकास शर्मा ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने वार्ड नंबर 05 में पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कुसुम शर्मा के साथ जनसंपर्क अभियान शुरु मतदादातो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु अपील की।

मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और अपनी योजनाओं और वादों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। उनकी इस पहल का उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनके समर्थन को सुनिश्चित करना है। जनसंपर्क अभियान में उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे पर जोर दिया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस दौरान साथ में वार्ड 05 से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती कुसुम शर्मा पत्नी श्री राधे शर्मा निवर्तमान मेयर रामपाल जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


























