– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड: क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शंस ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, और ब्रांडिंग के क्षेत्र में अपने नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके संस्थापक और निर्देशक, अमर गौतम, ने तकनीकी कुशलता और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ इसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। ‘क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शन’ का हर प्रोजेक्ट गुणवत्ता और कहानी कहने की कला का बेमिसाल उदाहरण है।
सेवाएं और विशेषज्ञता
क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शंस मुख्य रूप से एड शूट्स, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण में माहिर है। यह प्रोडक्शन हाउस अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझकर उनके लिए बेहतरीन और अनूठा कंटेंट तैयार करता है। ब्रांड प्रमोशन और डिजिटल मार्केटिंग में आपके ब्रांड को एक नई पहचान देने के लिए क्रिएटिव तैयार है। यह सोशल मीडिया कंटेंट को इतने आकर्षक रूप से आपके व्यावसायिक कंटेंट को तैयार करता है जिससे सब आकर्षित हो सके।
यही नहीं, वीडियो एडिटिंग और VFX: उन्नत तकनीकों का उपयोग करके हर वीडियो को परफेक्शन के साथ पेश करना इसकी विशेषता है। आपके प्रोडक्ट्स को 4K, 6K और 8K वीडियोग्राफी के अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन क्वालिटी में शूटिंग होगी तो अच्छा कंटेंट सबके सामने आयेगा। यह कॉर्पोरेट वीडियोग्राफी: व्यवसायों और ब्रांड्स के लिए पेशेवर सिनेमेटोग्राफर और वीडियो ग्राफरों के माध्यम से अपने कार्यो का अंजाम देते है।
डिलीवरी टाइमलाइन
क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शंस अपने हर प्रोजेक्ट को समय पर डिलीवर करने के लिए प्रतिबद्ध है,
एडिटेड कंटेंट 3 दिनों में और वीडियो (4K, 6K, 8K) 5 दिनों में तैयार होता है।
प्रमुख प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियां
क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शंस ने कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ब्रांड्स के साथ काम किया है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
GigKar: कार वॉश इंडस्ट्री में नो-वॉटर कार वॉश की अवधारणा को वीडियो के माध्यम से बखूबी पेश किया।
Pride Salt and Flavours: पारंपरिक मसालों को आधुनिकता के साथ दिखाते हुए प्रभावशाली ब्रांडिंग।
MihoFresh: शुद्धता और परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ने वाले विज्ञापन।
क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शंस उन्नत तकनीकों और उपकरणों के साथ काम करता है, जो हर फ्रेम को जीवंत और प्रभावी बनाते हैं। हाई-डेफिनिशन क्वालिटी: 4K, 6K और 8K में शूटिंग, पेशेवर कैमरा सेटअप और एडिटिंग सॉफ़्टवेयर, विज़ुअल इफेक्ट्स और कलर ग्रेडिंग में महारत हासिल है।
अमर गौतम का कहना है, “हर वीडियो और हर फ्रेम में एक कहानी छिपी होती है। हमारा उद्देश्य केवल वीडियो बनाना नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को व्यक्त करना है। हम अपने हर प्रोजेक्ट को एक नई क्रिएटिव ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास करते हैं।”
भविष्य की योजनाएं
क्रिएटिव क्रैश प्रोडक्शंस का लक्ष्य अपनी सेवाओं को उत्तराखंड से बाहर भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना है। हर ब्रांड और व्यवसाय को उनकी कहानी बताने में मदद करना ही इस प्रोडक्शन हाउस का उद्देश्य है।





















