

रुद्रपुर – नगर निगम के मेयर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में विकास शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, निवर्तमान मेयर रामपाल, अमित नारंग, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रभारी पुष्कर बाला जी, चुनाव अधिकारी दीपक मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

अपना नामांकन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को वो उठाते रहे है और उनका निराकरण भी कराते रहे है। चुनाव में उनकी प्राथमिकताये जनहित से जुडी रहेंगी। नगर को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

विकास शर्मा ने नामांकन के बाद गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में चालीस वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों के साथ सभा करके आम जनता से समर्थन माँगा। बाद में बाज़ार में रोड शो भी किया।





















