


– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – सच्ची दोस्ती दिल से होती है यह कहावत आज पूरी तरह से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सटीक बैठती है। उन्होंने अपने मित्र और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को मेयर का प्रत्याशी बनवाकर साबित कर दी है।
आपको बता दे रुद्रपुर जिला मुख्यालय की सीट आरक्षण में सामान्य होने के बाद सत्ताधारी भाजपा के एक दर्जन से ज़्यादा नेता इस सीट पर अपनी अपनी दावेदारी कर रहे थे। काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाज़ार गर्म था। लेकिन जब नगर निगम की पहली लिस्ट आई तो उसमे विकास शर्मा का नाम रुद्रपुर नगर निगम से घोषित किया गया था।

पिछले दस साल के बाद यह सीट सामान्य हुई है, ऐसे में काफी लोग इस सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। लेकिन विकास शर्मा पिछले काफी समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और उन्होंने नगर के कई समस्याओ को हल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

यही नहीं, वो हर छोटी बड़ी समस्या को हल कराने में व्यक्तिगत रूप से रूचि ले रहे थे। जिससे उनके समर्थको का दायरा बढ़ता जा रहा था। उनके पास कोई दायित्व न होते हुए भी वो भाजपा के प्रभावशाली नेता बनकर उभर रहे थे। उनको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नज़दीकी होने का लाभ भी मिल रहा था। अंतिम क्षणों में भाजपा हाई कमान ने उनके नाम पर मोहर लगा दी। आरएसएस के नज़दीकी होने का लाभ भी विकास को मिला है।
अब चुनावी मैदान मे देखना होगा कि विकास शर्मा क्षेत्र के विकास के लिये मतदाताओं का दिल कैसे जीत पाते है।





















