

– इंडिया नज़र ब्यूरोदिल्ली/ किच्छा – इन दिनों सबसे ज़्यादा अगर कोई चर्चा में है, तो वो है सिरौली कला के रहने वाले कांग्रेस के जिला सचिव और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एन यू खान। जिनकी हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका के बाद किच्छा में नगर पालिका के चुनाव का न केवल रास्ता खुला बल्कि किच्छा में रोका गया आरक्षण भी हो गया।

अब यह नेता एन यू खान 24, अकबर रोड दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर डेरा डाले हुए है और कांग्रेस अग्रिम पंक्ति के शीर्ष नेताओ से लगातार मिल रहे है। इसको लेकर राजनीतिक क्षेत्रों में कई तरह की चर्चाये चल रही है।
एन यू खान जिन नेताओ से मिल चुके है उनमे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणु गोपाल, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और जय राम रमेश के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मुलाक़ात की है। हालांकि नेता जी यह शिष्टाचार मुलाक़ात बता रहे है।

यही नहीं, एन यू खान ने उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति के वारे में भी राष्ट्रीय नेताओं को अवगत कराया है कि वर्तमान निकाय चुनाव में राज्य की सत्ताधारी भाजपा कैसे कोंग्रेसियो के खिलाफ लगी हुई है। कांग्रेस को मज़बूत करने की दिशा में केंद्रीय नेतृत्व को दखल देना चाहिए। इस मौके पर श्री खान के साथ दिल्ली कांग्रेस के नेता फिरोज खान, सलीम खान ओखला कांग्रेस दिल्ली के नेता अब्बास मस्तान भी मौजूद थे। अब देखना यह होगा कि एन यू खान नया क्या धमाका करते है।






















