

– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – आज भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है। इस अवसर पर किच्छा क्षेत्र की भाजपा महिला मंडल ने श्रीमती पूनम अग्रवाल के साथ अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके 100वी जयंती मनाई।
इस अवसर पर पूनम अग्रवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को बढ़ने में बड़ा योगदान दिया है। वो हमेशा सबको साथ लेकर चलने और देश की एकता की अलख जगाते थे। देश भक्ति उनके अंदर कूट कूट कर भरी हुई थी। यहां तक की विपक्षी पार्टिया भी उनकी मुरीद थी।

अटल जी ने कभी गलत काम से समझौता नहीं किया, एक बार इसी कारण उनकी सरकार तक गिर गई थी। वो भारत में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे। हमे उनके जीवन से काफी कुछ सीखने को मिलता है। उनकी 100 वी जयंती है हम सब उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस अवसर पर काफी महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।





















