

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड ने नगर पालिका क्षेत्र में 3 करोड़ 11 लाख की लागत की 6 बड़ी सड़कों का किया शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विकास कार्यो के लिये विधायक का स्वागत और फूल मालाओ से अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि यह ये सभी सड़कें काफी वर्षों से खस्ताहाल थी पूर्व में इनमे से अधिकांश सडको का निर्माण उनके द्वारा ही कराया गया था। उनके बाद यहाँ पर अनदेखी की गयी थी। लेकिन अब आपके क्षेत्र का विकास का चक्र रुकेगा नहीं निरंतर विकास होता रहेगा। वार्डवासियों की मांग पर राज्य योजना से 5 तथा जिला योजना से 1 सडक तैयार करायी जा रही है। आज मेरे द्वारा इनका शिलान्यास किया गया है, इन सभी सड़कों में कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है और शीघ्र ही बनकर तैयार हो जायेगी | इन सभी 6 सडको की कुल निर्माण लागत 3.11 करोड़ रूपये है |
विधायक बेहड़ ने कहा कि प्राथमिकता के साथ जनहित का कार्य कराये जा रहे है, किसी भी क्षेत्र का कोई भेदभाव नहीं किया गया है। क्षेत्र के हर समस्या को वो गंभीरता से लेते है।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, किन्नू शुक्ला, मेजर सिंह, राजेशप्रताप सिंह, ओमप्रकाश दुआ, जीवन जोशी, दलीप सिंह बिष्ट, गुलशन सिंधी, सईदुल रहमान, छोटेलाल कोली,फरियाद शाह,चेतन शर्मा, हाजी ताहिर, मोहम्मद आरिफ, तस्लीम रजा, संतोष ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे |





















