

– ‘टुडे 9 न्यूज़’ के पॉडकास्ट कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ऐसा क्या बोल दिया जिस पर हो रही है चर्चा।
– ‘टुडे 9 न्यूज़’ के पॉडकास्ट सम्पादक मोनिस मलिक से खास बातचीत में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने खोले अपने जीवन के कई राज ?
किच्छा – अपने शायराना अंदाज़ के लिये मशहूर दो बार किच्छा विधानसभा से विधायक रहे राजेश शुक्ला ने ‘टुडे 9 न्यूज़’ के पॉडकास्ट कार्यक्रम में दिल में छुपे काफी राज़ खोल दिये। ‘टुडे 9 न्यूज़’ के पॉडकास्ट के सम्पादक मोनिस मलिक ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ल से उनके छात्र जीवन से लेकर राजनीतिक सफर को लेकर काफी चुभते सवाल किये।
उन पर लगे आरोपों पर जबाब मांगे, राजेश शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए आरोप लगाने वाले लोगो को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। साथ ही आरोप लगाने वालो पर जमकर निशाना भी साधा।

राजेश शुक्ला पर आरोप था कि उन्होंने चीन मिल में अपने समर्थको के साथ पेराई सत्र के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश की और नारेबाजी करवाई। जिस पर राजेश शुक्ला ने साफगोई से कहा कि विधायक तिलक राज बेहड़ हमेशा मुझे निशाने पर लेते रहते है। नारेबाजी करना राजनीतिक का हिस्सा है। लेकिन इस छोटी सी बात पर उन्होंने मेरे समर्थको को गुंडा तक कहकर नवाज़ा। जबकि उनके आरोप पूरी तरह से गलत थे।

राजेश शुक्ला ने अपने छात्र जीवन में ही राजनीतिक की शुरुआत की थी। एनएसयूआई के अध्यक्ष बनने से लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात साफगोई से बताई। उत्तराखंड राज्य में ऊधम सिंह नगर जिले को अलग करने के आंदोलन और रक्षा समिति पर भी खुलकर अपने दिल के राज़ खोले।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सिरौली कला में नगर पंचायत को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो मुस्लिमो को बरगलाकर अपना हित साध रहे है। नगर पंचायत बनने से अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति अध्यक्ष बन सकता था, लेकिन इस मामले में राजनीति करके अल्पसंख्यकों को कमज़ोर करने का काम कांग्रेस ने किया।
ऐसे तमाम सवालों का जबाब ‘टुडे 9 न्यूज़’ के पॉडकास्ट सम्पादक मोनिस मलिक को राजेश शुक्ला ने दिये। यह पॉडकास्ट बहुत जल्द ‘टुडे 9 न्यूज़’ पर प्रसारित होगा।





















