

किच्छा – अमर ज्योति सेवा संस्था द्वारा कराया गया 51 निर्धन कन्याओ का कराया गया सामूहिक विवाह दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। बेंड बाजो के साथ अमर पैट्रोल पम्प से शुरू हुआ दूल्हों की बग्घी का काफिला दोपहर बाद नवीन मंडी पहुंचा। इस काफिले को अमर ज्योति सेवा संस्था के अधयक्ष श्रीकांत राठौर, संजीव सिंह, श्रीमती उषा सिंह, पूनम अग्रवाल, के के कश्यप,कमलेन्द्र सेमवाल, ने संयुक्त रूप से भगवा झंडा लहराकर रवाना किया। बाद में सामूहिक रूप से हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।

इस विवाह की तैयारी अमर ज्योति सेवा संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर द्वारा काफी समय से की जा रही थी। मंडी स्थल पर सभी वरवधू पक्ष के लिये अलग अलग पंडाल लगाए गए थे। विवाह संपन्न होने से पूर्व सभी राजनैतिक दलों और धार्मिक संतो ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।
अमर ज्योति सेवा संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने बताया कि विवाह के लिये सभी लोगो का सहयोग लिया गया था और सभी 51 निर्धन कन्याओ को दहेज रुपी गृहस्थी का सामान भी दिया गया है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि अमर ज्योति सेवा संस्था सामाजिक संस्था द्वारा जो सामूहिक कन्याओ का विवाह कार्यक्रम किया गया है वो सराहनीये है। कार्यक्रम में अच्छी व्यवस्था की गई है।
रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा ने भी सभी वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इतना सुन्दर कार्यक्रम देखकर मन प्रसन्न हो गया। आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहे इसके लिये जो भी सहयोग होगा किया जायेगा।
कार्यक्रम में श्रीमती उषा सिंह ने वर वधुओ को आशीर्वाद देते हुए कहा कि निर्धन कन्याओ का विवाह करवाने से मन में काफी सुकून मिलता है। आगे भी इस कार्यक्रम को जारी रखा जायेगा।
कार्यक्रम में विपिन जल्होत्रा, के के कश्यप, विवेक दीप सिंह, रिंकू लूथरा, हेमंत नरूला, कमलेन्द्र सेमवाल, किन्नू शुक्ल, पूनम अग्रवाल, श्रीमती उषा सिंह, जानकी देवी तिवारी, लता सिंह, शैली फुटेला, विवेक राय, सहित सैकड़ो की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओ ने शिरकत की।





















