


– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० पं० राम सुमेर शुक्ल जी की जयंती के अवसर पर रुद्रपुर के डीडी चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह द्वारा 28 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे माल्यार्पण किया जायेगा।

संजीव खन्ना ने इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओ और नागरिको से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। संजीव खन्ना ने कहा कि स्व० पं० राम सुमेर शुक्ल जी किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के पिता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता आंदोलन में लगा दिया। इसके बाद तराई को बसाने में उन्होंने बहुत बड़ा योगदान किया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसी शख्सियत के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए।





















