

रुद्रपुर – यहा रम्पुरा के रहने वाले एक युवक सुमित श्रीवास्तव पिछले आठ दिनों से लापता है, उसके परिवारजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसको बरामदगी की मांग की है। लेकिन अभी तक इस लापता युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।
इस मामले में आज परिवार के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने रुद्रपुर कोतवाली में प्रदर्शन किया और धरना दिया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी का घेराव कर अविलंब 24 घंटे में सुमित के प्रकरण का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस मामले में प्रदर्शनकारियो को कोतवाल रतूड़ी द्वारा 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया है। जिस पर धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया। ठुकराल ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुमित मामले में खुलासा नहीं किया तो जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा मुलाक़ात कर कार्यवाही की मांग की जायेगी और बाद में कोतवाली मंदिर के आगे उपवास रखा जायेगा। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों को लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जायेगा।
आज प्रदर्श करने वालो में पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के साथ राजू श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव , रेनू श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव , शीतल श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव सहित रम्पुरा निवासी शामिल थे।





















