

– हिमांशु तिवारी केदारनाथ – उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का आज मतदान शुरू हो गया है। अभी 11 बजे तक 17.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। यह सीट भाजपा और कॉंग्रेस के लिये प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता अपने अपने पक्ष के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक भेज रहे है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस सीट पर कांग्रेस से मनोज रावत और भाजपा से आशा रानी नौटियाल चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट की मौजूदा विधायक रही शेला रानी रावत के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। दोनों ही पार्टियों के लिए यह सीट जीतना प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है।

धार्मिक आस्था के साथ ही केदारनाथ सीट राजनीतिक रूप से भी भाजपा और कांग्रेस के लिये विशेष है। लेकिन यहां के मतदाता चुप है और कोई भी टिप्पणी करने से बच रहे है। जिससे यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कि वोटो का रुझान किस की तरफ है। मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। चुनाव को लेकर जहां वोटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन मतदान केन्द्रो पर कोई खास भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।

पार्टी समर्थको का कहना हैं कि दोपहर बाद मतदाता निकलेंगे और लम्बी लम्बी कतारे देखने को मिलेंगी। दोनों ही पार्टियों के समर्थक अपनी अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे है। यह तो मतदान के बाद वोटिंग की गिनती के बाद ही पता चल पायेगा कि केदारनाथ की प्रतिष्ठा की सीट किसकी झोली में जाती है।
वहीं भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल ने अपने मतदान का प्रयोग करने से पहले उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की अपनी जीत की मनोकामना की। उन्होंने दावा किया कि केदारनाथ की जनता उनको अपना आशीर्वाद देने जा रही है।





















