

किच्छा – किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारम्भ पर हुए हंगामे के बाद अब अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने चीनी मिल प्रशासन पर किसानो की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
भूपेंद्र कुमार उर्फ बंटी पपनेजा ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि चीनी मिल प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में पक्षपात रवैया को अपना रहा है। जिससे किसानो में रोष व्याप्त है, जबकि चीन मिल में आसपास के बड़े किसानो को आमंत्रित किया जाना चाहिए था, किन्तु चीनी मिल प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में केवल चहेते लोगों को ही बुलावा है।
श्री पपनेजा का कहना है कि आम किसान को चीनी मिल के पराई सत्र का निमंत्रण तक नहीं दिया गया। चीनी मिल प्रशासन का यह रवैया निंदनीय व बेहद शर्मनाक है, उसे किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।





















