

– विधायक तिलक राज बेहड़ ने पत्रकार वार्ता करके जताया विरोध।
– चीनी मिल के पेराई सत्र में हुए हंगामे से राजनीतिक घमासान बढ़ा।
– इंडिया नज़र ब्यूरो किच्छा – किच्छा चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारम्भ करने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और विधायक तिलक राज बेहड़ को संयुक्त रूप से फीता काट कर करना था, जैसे ही इन्होने फीता काट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी बीच भाजपा समर्थको ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी है।

दरअसल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किच्छा शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला अधिकारी उदय राज सिंह सहित तमाम लोगों ने उपस्थित होना था, किंतु अपरिहार्य कारणों से इनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था।
किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र के शुभारम्भ के लिये फीता काटने से हुई नारेबाजी के बाद गन्ना पहुंचाने हेतु आई गाड़ी को झंडी दिखाने के लिए गेट पर आने के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के बीच जमकर नारेबाजी होने लगी। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई, और दोनों पक्षों की भिड़ंत होते होते बची।
बाद में विधायक तिलक राज बेहड़ ने इस मामले को लेकर अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर पूर्व भाजपा विधायक द्वारा उनका अपमान करने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर भी मूकदर्शक बने रहने की बात कही।
देखिये यह वीडियो पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेसी विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्या कहा :-





















