

किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किच्छा प्रशासन की मिलीभगत से बड़े स्तर पर अवैध खनन कराये जाने की तैयारियां चल रही है, उन्होंने किच्छा प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार यदि पूर्व की भांति अवैध खनन किया गया तो इसका वे डटकर विरोध करेंगे और किसी भी हालत में अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा।
विधायक बेहड़ ने कहा कि अवैधं खनन के कारण पूर्व में दो बच्चों की नदी में डूबकर मृत्यु हो चुकी है। गोला नदी का स्वरूप बदलता जा रहा है, नदी आस-पास तेजी से कटान कर रही है। जिस कारण किच्छा में पुरानी गल्ला मंडी में पूर्व से रह रहे लोगो को अपने बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। उनके द्वारा जिला प्रशासन को भी इस विषय में कई बार अवगत कराया गया है।
बेहड़ ने साफ कहा कि पूर्व की भांति इस बार प्रशासन ने मनमानी कर अगर अवैध खनन को मंजूरी दी, तो इसका सड़कों पर उतरकर स्थानीय नागरिकों के साथ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनता संवाद कार्यक्रम मे सुनी जन समस्याये

विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास विकास कार्यालय पर आयोजित ‘जनता संवाद’ कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिये। मुख्य रूप से राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी तमाम समस्याएं विधायक तिलक राज बेहड़ के सम्मुख रखी गई।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।





















