

रुद्रपुर – अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए प्रदेश भर में 15 अक्टूबर से 15दिसंबर तक दो माह का ‘ऑपरेशन स्माइल अभियान’ चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार व सुश्री नीहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन रुद्रपुर नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के दिशा- निर्देशन मे ऑपरेशन स्माईल टीम द्वारा आज 8 नवम्बर को कोतवाली रूद्रपुर और थाना ट्रांजिट कैंप में जाकर गुमशुदाओ की तलाश हेतु भौतिक सत्यापन किया गया और गुमशुदा बच्चों के परिवार से मिलकर उनके बारे में जानकारी की।

थाना ट्रांजिट कैम्प में क्रमांक संख्या 83 में 16 फरवरी 2024 को गुमशुदा सूरज उम्र 22 वर्ष पुत्र मक्खन सिंह निवासी मछली मार्केट थाना ट्रांजिट कैंप से गुमशुदा था। जिसकी पूरी जानकारी प्राप्त की, सूरज जो 9 महीने से गुमशुदा था, तो आपरेशन स्माइल टीम द्वारा सूरज के आधार कार्ड को रन में लागाया गया। मोबाइल फोन सर्वलाश में लगाकर लोकेशन में लगाकर और गुमशुदा के फोटो जगह जगह पर चस्पा किया गया।
इस तरह गुमशुदा सूरज का लोकेशन हरिद्वार में आया जिसमें टीम द्वारा सूरज को बरामद कर उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिवार द्वारा आपरेशन स्माइल टीम का आभार व्यक्त किया।
इस टीम में शामिल थे प्रभारी निरीक्षक जीतो कंबोज, अ0उ0निरीक्षक अमित कुमार,हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र,कांस्टेबल राकेश खेतवाल ,महिला कांस्टेबल ममता मेहरा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर।





















