

रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में अब अपराधियों की खेर नहीं है, अगर कोई वारदात की तो उसका जबाब गोलियों से मिलेगा। पुलिस लगातार अपराधियों को सबक सिखा रही है, जिससे अपराधियों में खौफ है। पुलिस की अपराधियों के साथ आज फिर एक मुठभेड़ हुई और दो अंतर्राज्यीय चैन स्नेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आईपीएस मणिकांत मिश्रा के जिले का पुलिस कप्तान बनने के बाद पुलिस का रूतबा बढ़ा है। अब तक पुलिस जिले में छ : बदमाशों को गोली मार चुकी है।

ताज़ा वारदात आज किच्छा रोड की है, जब बाइक सवार दो अपराधियों ने मॉर्निग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।। पुलिस को सूचना मिलते ही अपराधियों की धर पकड़ के लिए नाकेबंदी की गई। पुलिस और अंतर्राज्यीय चैन स्नेचरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और दोनों बमाशो को गोली मार कर घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। अब इनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा एवं एसपी सिटी मनोज कत्याल जब अस्पताल पहुंचे तो दोनों बदमाश हाथ जोड़ते नज़र आये।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल शातिर बदमाश आकाश और नासिर बरेली जिले के रहने वाले है। इन्होने उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में पूर्व में की हैं, चैन स्नेचिंग व लूट की घटनाएं को अंजाम दिया है। यह रेप व वाहन चोरी में भी जेल जा चुके है। इन अपराधियों के विरुद्ध बरेली (उत्तर प्रदेश), राजस्थान तथा ऊधम सिंह नगर में विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि ऐसे अपराधियों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी और इनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
दोनों घायल बदमाशों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, इनकी निगरानी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के इंचार्ज संजय पाठक और रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज राठौड़ ही मौजूद है।





















