

रुद्रपुर – सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने अटरिया छठ घाट जाकर फीता काटकर छठ पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तथा छठ घाट पहुंचकर छठ पूजा का पवित्र व्रत रखने वाले माता बहनो से मुलाक़ात कर सभी को छठ महापर्व की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ पूजा का पर्व पूर्वांचल समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है इसका काफी धार्मिक महत्व है। घाटों पर महिलाये सूर्य भगवान की पूजा करती है। उन्होंने कहा कि सभी पर सूर्य भगवान की कृपा बनी रहे, हमारे क्षेत्र मे सभी प्रफुल्लित हों सुखमय जीवन व्यतीत करे।
आपको बता दे कि अटरिया छठ घाट पर विधायक शिव अरोरा द्वारा इंटरलाकिंग टाइल्स का निर्माण करवाया गया है। इससे वहा इस बार घाट पर बैठने हेतु व्यवस्था काफी अच्छी हुई, विधायक ने भृमण के दौरान कहा कि छठ माई के आशीर्वाद से आगे भी घाट का सौंदर्यकरण कराने के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे।
विधायक शिव अरोरा रविंद्रनगर स्थित छठ घाट पहुँचे तो वह पूर्वांचल छठ पूजा कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमेटी के आग्रह पर विधायक द्वारा घाट सौंदर्यकरण हेतु विधायकनिधि से 10 लाख देने की घोषणा की। जिसपर कमेटी सदस्यों द्वारा आभार जताया गया।
विधायक शिव अरोरा ने घाट भ्रमण कर नीरजल व्रत रखने वाले माता बहनो से मुलाक़ात कर उनको छठ महापर्व की शुभकामनायें दी, विधायक ने खेड़ा, प्रीत बिहार छठ घाट कार्यक्रम मे भी शामिल हुऐ । उन्होंने कहा कि छठ पर्व का पूर्वांचल समाज मे बहुत महत्व है, भगवान सूर्य की उपासना के साथ यह व्रत की शुरुआत होती है उनको अग्र देकर व्रत का समापन होता है रुद्रपुर मे छठ पर्व की चारो धूम नजर आती है।
इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, के के दास, धीरेश गुप्ता, राधेश शर्मा, दुर्गेश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, मयंक कक्कड़, गुड्डू पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।





















