

रुद्रपुर – पुलिस के नये कप्तान मणिकांत मिश्रा कड़े एक्शन में दिखाई दे रहे है, उनका सबसे कड़ा एक्शन अवैध शराब माफियाओ और तस्करो पर गाज बनकर टूट रहा है। इस एक्शन से जिले भर में शराब का अवैध कारोबार करने वाले अपराधी पुलिस कार्यवाही से डर कर घर वार छोड़ कर भाग खड़े हुए है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार अब पुलिस कच्ची शराब बनाने वाली जमीन को तस्दीक कर भूस्वामियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करेगी ,जिससे यह अवैध धंधा रुक सके। इसके लिये जिले भर के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर दीवाली से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए दर्जनों भट्टियों और शराब बनाने वाले लाखों लीटर लहन को नष्ट किया है, साथ ही हजारों लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस कार्यवाही से अवैध धंधे बाज़ो में खलबली मची हुई है। अवैध कच्ची शराब के ठिकानों को ध्वस्त करने के लिये इस बार पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद भी ली है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अवैध कच्ची शराब का धंधा करने वालो को सख्त लहज़े में चेतावनी दी है कि ‘वो यह धंधा छोड़ दे नहीं तो पुलिस ऐसे आदतन अभ्यस्त शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। किसी भी कीमत पर अवैध शराब का धंधा पनपने नहीं दिया जायेगा।’
—————————————————————————————————————————————-
आप इन तस्वीरो मेदेख सकते है कि कैसे कच्ची शराब का धंधा करने वाले नदी नालो के साथ पेड़ो पर भी अपने अवैध लहन को छुपाते है। बाद में इसी लहन से अवैध कच्ची शराब का निर्माण करते है। पुलिस की कार्यवाही से इस धंधे काफी रोक लग सकेगी। —————————————————————————
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त लहजे में शराब माफियाओ से कहा है कि ‘शराब तस्कर यदि नदी नालों के किनारे बीहड़ क्षेत्र , जंगल में दलदली क्षेत्र, डैम (जलाशय) के किनारे कही पर भी लाहन लगाओगे तो कानून के हाथ तुम तक जरूर पहुंच जाएंगे। कच्ची शराब और मादक पदार्थो के विरुद्ध यह अभियान पूरे जिले में बदस्तूर चलता रहेगा।’
गौरतलब है कि जिले की पुलिस ने सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से अब तक आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 149 लोगों के विरुद्ध 144 मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके है, जिसमें 5245 लीटर कच्ची शराब और भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के आंतरिक डेढ़ लाख लीटर के आसपास लहन नष्ट किया जा चुका है, जिससे सीधे तौर पर शराब माफियाओं की अर्थव्यवस्था पर चोट पहुंची है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की इस कार्यवाही से महिलाओ ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इस अवैध कच्ची शराब ने उनका जीवन नर्क बना दिया था। पुलिस की कार्यवाही से जहाँ शराब का निर्माण करने वालो में दहशत है, वही इसका उपयोग करने वाले भी भयभीत है। महिलाये अब खुले आम शराबियो को पुलिस के नाम से धमकी दे रही है। जिससे गली मोहल्लो में बिकने वाली शराब की बिक्री रुकी है।





















