

किच्छा – यहां रुद्रपुर रोड पर एक नये ज्वैलरी शोरूम श्री बाला जी ज्वैलर्स के नाम से शुभारम्भ हुआ। जिसमे नगर के व्यापारियों के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी शिरकत कर शुभकामनाएं दी।
आपको बता दे कि नगर में ज्वैलरी कारोबार बढ़ता जा रहा है, अब नगर में बेहतरीन शोरूम खुल रहे है। जिससे ग्राहकों के लिये काफी सुविधाएं मिल रही है। नये खुले शोरूम पर हर प्रकार के सोने चाँदी के मनमोहक आभूषण उपलब्धा है।

श्री बाला जी ज्वैलर्स के स्वामी अर्पित रस्तोगी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे शोरूम पर हर प्रकार की सोने चाँदी की ज्वैलरी मिलेगी और सरकारी मानकों के अनुसार गुणवत्ता रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चाँदी की फैंसी मूर्ति पर 15 प्रतिशत की विदेश छूट रहेगी। जबकि सोने की मेकिंग पर 10 प्रतिशत छूट रहेगी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने श्री बाला जी ज्वैलर्स के उद्धघाटन के अवसर पर शुभकामनाएं अर्पित करते हुए कहा कि नए शोरूम खुलने से बिजनेस बढ़ेगा।





















