

रुद्रपुर – ”प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नगर की वर्षो पुरानी पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान होने जा रहा है, इस पार्किंग स्थल पर लगभग 500 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था होगी, जो नगर निगम से टेण्डर प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी।”
यह दावा भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने आज नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल के साथ रोडवेज से बिजली विभाग तक बन रही नई पार्किंग स्थल का निरीक्षण के दौरान किया है।

विकास शर्मा ने कहा कि धामी सरकार में रुद्रपुर का विकास बड़ी तेजी से हो रहा है। इस पार्किंग से शहर के व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा। पार्किंग की व्यवस्था होने से यहां पर व्यापारियों का व्यापार भी बढ़ेगा और बाहर से आने वाले लोगों को आसानी से गाड़ी खड़ी करके यहां पर खरीदारी करने की सुविधा मिलेगी।
विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा का जिलाधिकारी उदय राज का एवं नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गपाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सभी से दिवाली तक स्थाई रूप से यहां पर निशुल्क अपनी गाड़ियां पार्क करने का निवेदन भी किया।





















