
देहरादून/किच्छा – भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्षा रेणु गंगवार के पति सुरेश गंगवार ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में भेट करके किच्छा दौरे के दौरान दी गई जनहित की मांग पत्र पर कार्यवाही करने का आग्रह किया।

इसमें मुख्य रूप से वन एवं जलासय की भूमि के किनारे बसे ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग थी। अधिकतर वन गूजर वर्षो से बसे हुए है लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाये नहीं मिल रही है। राजस्व गॉव घोषित होने से उनको सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा जिला पंचायत कर्मियों की चार माह से ज़्यादा समय से रुकी हुई सैलरी देने की मांग की थी। इसपर मुख्यमंत्री ने तुरंत सैलरी जारी करने के निर्देश दिये।
भाजपा नेता सुरेश गंगवार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिये अस्पताल का उच्चीकरण करने एवं डॉक्टर तैनात करने की मांग भी की, जिससे ग्रामीणों को सुविधा प्राप्त हो सके। साथ ही बरा में डिग्री कॉलेज की मांग को भी उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि बरा के आसपास दजनो गॉव है। लेकिन डिग्री कॉलेज की सुविधा न होने के कारण छात्रों, छात्रों को बाहर जाना पढता है। सुरेश गंगवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बरा आने का निमंत्रण भी दिया।





















