
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने क्षेत्र में विधायक निधि और जिला योजना से कई विकास कार्य करा कर आज उसका उद्धघाटन करके बता दिया कि वो अब भी विकास कार्यो को ही अपनी प्रमुखता देते है। लगभग 36 लाख रूपये की लागत से किये गए कार्यो विधायक की प्रशंसा हो रही है।

तिलक राज बेहड़ का कहना है कि वो क्षेत्र में हर छोटे बड़े कामो को प्रमुखता दे रहे है,जिससे ग्रामीणों को वो हर सुविधा उपलब्ध करवा सके। क्षेत्र में विकास कार्यो में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने जी जायेगी।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि विधायक निधि से जीरो बंदा श्री गुरुद्वारा साहिब में लागत 4.59 लाख रूपये से चाहारदीवारी निर्माण कार्य,,दिवान झाला में 4.12 लाख रूपये से बाबा भीमराव आंबेडकर द्वार, इसके साथ ही धौराडाम के विभिन्न क्षेत्रों में 27.06 लाख रूपये से 17 छोटी सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसकी लम्बाई 500 मीटर के आसपास है।
उन्होंने बताया कि इस विकास कार्य में 10 लाख विधायक निधि और 17.06 रूपये जिला योजना से मिले थे जिनसे इन सड़को का निर्माण हुआ है।
आज विधायक द्वारा इस सभी सड़कों का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया गया। ग्रामवासियों ने विधायक बेहड़ का गाँव पहुचने पर फूलमालाएं से स्वागत एवं अभिनन्दन किया और विकास कार्यो के लिये आभार जताया।
इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि डामक्षेत्र जो कि विकास कार्यो में पीछे रह गया था। अब यहां तेजी से विकास कराया जा रहा है, जो कार्य शेष रह गये है उन्हें कार्या जाएगा। दीवानझाला में एक कमरा बनाया जायेगा, कोटखर्रा में भी एक बड़ी सड़क बनायीं जायेगी |
बेहड़ ने जनसंवाद के दौरान लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समार्ट मीटर न लगाने दे, इसका अवश्य विरोध करे सरकार गरीबों को लूटने की नियत से ये विधुत मीटर लगा रही है, भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा सामने आ रहा है गरीबों के हितों की बात करने वाली ये सरकार गरीब विरोधी है इसके खिलाफ जनजागरण के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जायेगा |
विधायक बेहड़ ने बाबा भीमराव साहब के नाम पर विधायक निधि से निर्मित कराये गए गेट के उद्घाटन पर कहा की हम और हमारा देश, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सदैव ऋणी रहेगा। जिन्होंने संविधान निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के दलित,पिछड़े,समाज की मुख्यधरा से वंचित लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी और आज उनकी इसी विचारधारा से देश में करोडो लोग अपने पैरो पर खड़े होकर देश हित में अपना योगदान दे पा रहे है |
इससे पूर्व विधायक बेहड़ ने अपना ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम का प्रारंभ नजीमाबाद धौराडाम स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब जीरोबंदा में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की मंगलमय की कामना करते हुए किया | जनसंवाद के तहत उन्होंने नजीमाबाद ग्रामसभा के अंतर्गत धौराडाम जीरो बंदा,चीमा लेन,प्रधान लेंन,दीवान झाला,बंगाली कालोनी,कोटख्रर्रा,अमर लेंन आदि गाँवों का दौरा किया | इस दौरान विधायक बेहड़ ने धौराडाम में लोगों के खेंतो व घरों में भरे पानी का भी पैदल भ्रमण कर जायजा लिया |





















