
– एसएसपी के निर्देशानुसार थाना पंतनगर क्षेत्र से 4 किलो 35 ग्राम अवैध चरस बरामद .
– दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।
– बरामद अवैध चरस की कीमत आठ लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।
– पुलिस की नशे और नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
– नाहिद खानरुद्रपुर – ऊधम सिंह नगर जिले के नये आये पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा ने नशे के कारोबारियों और नशा तस्करो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही से खलबली मची हुई है। यह नशे का गोरखधंधा काफी समय से जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पनप रहा था,जिसके सबसे ज़्यादा शिकार युवा हो रहे थे। पुलिस कप्तान की कड़ी कार्यवाही से इस नशे के कारोबार पर काफी अंकुश लग रहा है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पंतनगर थाना पुलिस द्वारा 4 किलो 35 ग्राम अवैध चरस बरामद कर दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अब इन नशा तस्करो की अर्जित संपत्ति की भी जांच कराने के लिए एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही इनके नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। जिससे नशे के कयोबार पर रोक लग सके।

आपको बता दे कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष – 2025 तक उत्तराखंड को नशामुक्त (ड्रग फ्री देवभूमि) बनाये जाने के लिये एक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिये जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बनाई गई है। बीते 22 अक्टूबर को देर रात्रि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने रुद्रपुर हल्द्वानी रोड टांडा जंगल के पास कोतवाली पंतनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक स्कूटी को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर चेकिंग की। तलाशी लेने पर स्कूटी चला रहे व्यक्ति तथा स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति के कब्जे से 4 किलो 35 ग्राम अवैध चरस मय प्लास्टिक की पन्नियों, 1 अदद स्कूटी UK-04-AJ-0346 तथा 2 अदद मोबाइल फोन एवं कुल 3100 रुपये बरामद हुए।
अभियुक्तों के कब्जे से अवैध चरस की बरामदगी होने पर अभियुक्तों को धारा 8/20/60 NDPS ACT के अपराध से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से बरामद अवैध चरस के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उक्त अवैध चरस को गांव में थोड़ी थोडी एकत्र कर बेचने की बात बताई। अभियुक्तों से बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली पंतनगर में FIR NO-161/2024 धारा 8/20/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया. अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम चन्द्रशेखर भट्ट पुत्र रमेश चंद्र भट्ट निवासी ग्राम झिरकोट थाना धौलाछीना अल्मोड़ा उम्र 20 वर्ष, दिनेश बेलवाल उर्फ दीपक बेलवाल पुत्र गंगा दत्त निवासी ग्राम सलडी थाना भीमताल नैनीताल उम्र-50 वर्ष है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा
पोन तीन करोड़ की नशे की समाग्री हुई है बरामद
नए पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा के आने के बाद अब तक अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे 1 सितम्बर 2024 से 23 अक्टूबर 2024 तक अभियान में दो करोड़ इक्कयासी लाख चौहत्तर हजार चालीस रुपए (2,81,74,040) की अवैध नशीली सामग्री बरामद की गई है।
इस अवधि में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 36 अभियोग पंजीकृत कर 66 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और बरामद चरस 7.683 ग्राम, स्मैक 2.010 ग्राम , गांजा 76. 201 ग्राम , क्रिस्टल मेथ (MDMA) 0.097 ग्राम , नशीली गोली 58735 तथा नशीले इंजेक्शन 6495 एवं कैप्सूल 158496 बरामद किए गए है। इनकी कीमत दो करोड़ इक्कयासी लाख चौहत्तर हजार चालीस रुपए (रुपए 28174040) आँकी गई है। यह नशा तस्करो के खिलाफ एसएसपी का कडा एक्शन है।





















