
रुद्रपुर – भूरारानी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण लग गयी जिसमे जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा घटना स्थल पहुँचे। जहाँ आग इतनी भीषण थी कि 6 गाड़ी दमकल की आग बुझाने में लगी थी, विधायक शिव अरोरा ने मौके पर स्थिति जायजा लिया।
यह कबाड़ का गोदाम अनिल कुमार ढींगरा का बताया जा रहा है, विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियो से आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिये है। विधायक शिव अरोरा ने बताया आग इतनी भीषण है कि फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है,

विधायक शिव अरोरा ने अनिल ढींगरा को हर सम्भव मदद हेतु प्रयास करने कि बात कही है ओर इस संकट कि घड़ी में पीड़ित की हिम्मत बंधायी, और कहा कि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा, सुशील गाबा, वैभव ग्रोवर व पुलिस व फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी मौजूद थे।





















