
– इस मामले में इण्डसइंड बैंक शाखा प्रबंधक सहित दो लोग हो चुके है गिरफ्तार
– बैंक से की थी बैंक कर्मियों ने भी धोखाधड़ी,
रुद्रपुर – इण्डसइंड बैंक से फर्जी चैको और फर्जी हस्ताक्षरों से शातिराना अंदाज़ में साढ़े तेरह करोड़ रूपये से ज़्यादा सरकारी धन का गबन किया गया था। यह धन राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा एनएच-74 (सितारगंज, काशीपुर, अनुभाग) के इण्डसइंड बैंक रुद्रपुर में संचालित CALA USN & PD NHAI NH- 74 का सरकारी संयुक्त खाता था। इस खाते से कूटरचित चैको से निकाला गया था।
इस मामले की जानकारी जैसे ही कौस्तुभ मिश्र सक्षम प्राधिकारी /विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को लगी उन्होंने तुरंत थाना ट्रांजिट कैंप में मु०अ०सं०-232/2024 धारा- 318(4)/ 336(3)/ 338 340(2) B.N.S के तहत दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज होते ही साइबर सैल की मदद से विभिन्न बैंक खातों में जहां सरकारी धन हस्तांतरित किया गया था। उन्हें फ्रीज़ किया करवा दिया गया था।
पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की तो इस मामले में इण्डसइंड बैंक का शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह और बैंक कर्मी श्रीमती प्रियम सिंह शामिल पाये गए थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
अब पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड ललित कुमार महेंद्रू उर्फ लाली उर्फ शिव दास पाटिल को पंजाब से गिरफ्तार किया है। यह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अब इसे न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि इस गबन के मामले में कौन कौन शामिल है। पुलिस अभी इस मामले के फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है।





















