
रुद्रपुर – वन तस्करो के हौसले कितने बुलंद हो गए है कि उन्होंने वन कर्मियों पर गोलिया दाग दी। जिससे रेंजर सहित चार वनकर्मी घायल हो गये है। जिन्हे रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना गदपुर थाना क्षेत्र के तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज के घटित हुई है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि आधा दर्जन से ज़्यादा वन तस्कर सागौन के पेड़ पहुंचे है। वन विभाग की टीम रेंजर रूप नारायण गौतम का कहना है कि पेड़ काटने पहुंचे एक दर्जन से अधिक वन तस्करों और वनकर्मियों में मुठभेड़ हो गई। जिसमें वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम फॉरेस्टर कमल सिंह तथा शुभम शर्मा तस्करों की तरफ से की गई फायरिंग में छर्रे लगने से घायल हो गए। इस बीच वन क्षेत्राधिकार रूप नारायण गौतम ने इसकी सूचना तुरंत उपप्रभागीय वनाधिकारी शशि देव को दी। इसके बाद वन विभाग की एसओजी टीम ने वहां पहुंचकर वन तस्करों को घेरने का प्रयास किया। अपने को घिरा देखकर वन तस्कर तुरंत मौके का फायदा उठाकर फायर करते हुए जंगल में ओझल हो गए।


उप प्रभागीय वनाधिकारी शशि देव ने बताया कि एक माह पूर्व में भी यह वन तस्करों से वन विभाग का आमना-सामना हुआ था जिनकी तहरीर दी गई थी उन्होंने बताया कि इस घटना में सगत सिंह उर्फ संगी तथा कुलदीप गैंग के साथ आमना सामना हुआ था। वन विभाग लगातार इनकी टोह में था। लेकिन आज एक बार फिर यहां तस्करों के साथ आमना सामना हुआ है।
फिलहाल अभी वन कर्मियों का रुद्रपुर में इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है अलबत्ता वन विभाग पुलिस में इन वन तस्करों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
इस वारदात की सूचना मिलते ही नये एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और तस्करो को पकड़ने के निर्देश दिये।





















