
किच्छा – किराने की दुकान से आईफोन चोरी करने वाला चोर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मय चोरी के आईफोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह फोन शिवम चावला का था, जो अपने कुरैय्या में किराने की दुकान में थे और बाथरूम करने गये थे, कि इसी दौरान उनका एप्पल का आईफोन काउंटर से अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया था।
इस चोरी की रिपोर्ट शिवम चावला द्वारा 5 सितम्बर को थाना किच्छा में FIR नंबर 356/ 24 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा किच्छा के नेतृत्व में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के मात्र 6 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर दरऊ रोड किच्छा से अभियुक्त मोहम्मद रफीक पुत्र बाबू हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर को मय चोरी के आईफोन के साथ गिरफ्तार किया गया! अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।





















