– इंडिया नज़र ब्यूरोऊधम सिंह नगर – उत्तराखंड की धामी सरकार ने आईएएस, पीसीएस के बाद आईपीएस के ट्रांसफर किये है। प्रदेश के कई जिलों के कप्तान बदल दिये गये है। जिले के कप्तान डा मंजुनाथ टीसी ट्रांसफर देहरादून कर उन्हें पुलिस अधीक्षक सुरक्षा अभीसूचना मुख्यालय बनाया गया है। जबकि एस.डी.आर एफ में सेनानायक पद पर तैनात मणिकांत मिश्र को ऊधम सिंह नगर जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
आईपीएस मणिकांत मिश्र काफी तेज़तर्रार अफसरों में गिने जाते है उन्होंने कई जनपदों में बखूबी अपनी जिममेदारी निभाई है। अब ऊधम सिंह नगर जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी उन्हें सौपी गई है। यह जिला इस लिये भी ख़ास है कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह जनपद है। जो उत्तर प्रदेश के साथ ही भारत-नेपाल सीमा से भी जुड़ा हुआ है।
ऊधम सिंह नगर जिले के अलावा आयुष अग्रवाल को टिहरी जनपद का एसएसपी बनाया गया है। जबकि अक्षय प्रहलाद कांडे को एसपी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौपी गई है। चंद्रशेखर आर घोडके को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है। विशाखा अशोक भदाने को पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस मुख्यालय का कमान सौंपा गया है।
इसके अलावा डीजीपी अभिनव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना से हटा कर उनको अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नीरू गर्ग पुलिस महानिरीक्षक को पीएसी और पुलिस महानिरीक्षक एटीसी की कमान दी गई है। वहीं मुख्तार मोहसिन पुलिस महानिरीक्षक को फायर सर्विस की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण मोहन जोशी पुलिस महानिरीक्षक को निदेशक यातायात और चार धाम यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एपी अंशुमान अपर पुलिस महानिदेशक को अभिसूचना की जिम्मेदारी संभालेंगे। अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। अब श्वेता चौबे सेनानायक आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी संभालेंगी।





















