
रुद्रपुर – अपने सामाजिक कार्यो के लिए प्रसिद्ध संस्था ‘ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ अब उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के साथ मिलकर 15 हज़ार पौधे रोपण करेगी। इस कार्यक्रम का जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शुभारंभ जिलाधिकारी परिसर में फलदार एवं छायादार पेड़ों से लदी हुई गाड़ी का फीता काटकर किया।
‘ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ संस्था ने जिले में 15 हज़ार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है, संस्था द्वारा अपने कार्यो का उल्लेख करते हुए एक वाहन में उसका प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि इन पोधो का रोपण होने से पर्यावरण को लाभ होगा। सबको मिलकर बृक्षारोपण करना चाहिए। साथ ही इन पोधो की सुरक्षा भी करना ज़रूरी है। जिससे यह ग्रोथ कर सके। ज़िन्दगी ज़िंदाबाद की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने चरणजीत सिंह चाना और उनके सहयोगी अवतार सिंह बिष्ट की सराहना की।
‘ज़िन्दगी ज़िंदाबाद’ के करमजीत सिंह चाना और उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि फलदार और छायादार पेड़ो के लगने से पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी। 15 हज़ार पेड़ पूरे जिले में लगाये जायेंगे।
पौधारोपण शुभारंभ के अवसर पर उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, उप जिलाधिकारी गौरव पांडे, (डी,एफ,ओ) प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, बलजीत कौर, प्रियंका सचदेवा, तनिषा अरोड़ा, हरजिंदर सिंह लाडी, हरविंदर चुघ, लवली लांबा, परविंदर सिंह, रंजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।





















