
– इंडिया नज़र ब्यूरोरुद्रपुर – विवाह आयोजन समिति और पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के सहयोग से रम्पुरा कालोनी में इस बार सात निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इन कन्याओ को आशीर्वाद देने वालो का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संत कबीर मंदिर में पूजा अर्चना व कबीर दास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके हुआ। दूल्हे सात घोड़ो पर सवार होकर रम्पुरा मुख्य मार्गो से गुज़रे, बाद में इस बारात का स्वागत किया गया और वरमाला, जयमाला डाल कर धार्मिक विधिविधान से विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद बारातियो और आमंत्रित मेहमानो विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

विवाह आयोजन समिति द्वारा सभी कन्याओ को दहेज स्वरूप बेड, ड्रेसिंग टेबल, गद्दे, वॉशिंग मशीन, एलईडी, सिलाई मशीन, कुकर, साइकिल सभी प्रकार के 51 बर्तन सेट सात दूल्हा- दुल्हन के कपड़े व साड़ियां, 7 जगह मिठाईयां, डिनर सेट, कुर्सी मेज, अलमारी, बक्से, बेडशीट, पिलो, प्रेस, कंबल, वाटर कूलर, पंखे इत्यादि घरेलु सामान उपहार स्वरूप दिया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कबीर साहब के दोहे आज भी प्रासंगिक है और आम जनमानस के मानसिक पटल पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इससे समाज में विषमता और बुराइयों का अंत होता है!
कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हिम्मत राम कोली, संजय ठुकराल, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, किसान नेता तजेंद्र सिंह विर्क, मानसिंह ग्रोवर आदि लोग मौजूद थे। जिन्होंने वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके अच्छे वैवाहिक जीवन की कामना की।





















