रुद्रपुर – उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा पहुंचे और उन्होंने वहा महादेव के दर्शन कर उनकी आराधना की। महादेव के ग्यारवे ज्योतिर्लिंग मे से एक है केदार नाथ धाम।
विधायक शिव अरोरा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर रुद्रपुर वासियो के साथ ही समस्त उत्तराखंड के निवासियों के लिये सुख,समृद्धि की कामना की।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उन्हें बाबा केदार के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहाँ मन को सुख व शांति की अनुभूति होती है, यहाँ की दिव्यता भव्यता देखर आत्मय संतोष का अनुभव होता है।
विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान जगतगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर भी जाकर उनको नमन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ अपने आप मे महादेव का ऐसा स्थान है जिसको देखने पूरे भारत हीं नहीं बल्कि विश्व के लोग दर्शन करने के लिये उत्तराखंड आते है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटको के लिए यहाँ आने हेतु उचित व्यवस्था की गई है, जिसके चलते रिकॉर्ड श्रद्धालु इस वर्ष भी बाबा केदार के दर्शन हेतु आये है।





















