
किच्छा – देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिये अब मुस्लिम समाज के युवा भी भारतीय सेना की और अपना रुख कर रहे है। उनके भीतर भी देश भक्ति का ज़ज़्बा हिलोरे ले रहा है।
आर्मी में भर्ती हुए निकटवर्ती सिरौली कला के मोनिश अली पुत्र इरशाद अली आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे तो परिजनों में खुशी का ठिकाना ना रहा। उनके ट्रेनिंग पूरी कर गांव वापस लौटने पर उनका देश भक्ति नारो के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस जिला सचिव एन यू खान और प्रदेश महामंत्री यूथ कांग्रेस तस्लीम रजा ने भी उनके निवास पर पहुंचकर कर फूल मालाओ से उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर श्री खान ने कहा के यह बेहद खुशी की बात है के युवाओं में देश की सीमाओं की रक्षा का जज्बा पैदा हो रहा है और युवा आर्मी की ओर अपना रूख कर रहे हैं। श्री खान ने कहा कि मोनिश से प्रेरित होकर अन्य युवा भी सेना मैं भर्ती होकर देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए आगे आएंगे इस अवसर पर काफी संख्या में ग्राम वासी मौजूद है।





















