
रुद्रपुर – लगोरी संगठन उत्तराखंड के तत्वाधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड प्रदेश की 19 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं की टीम का चयन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए लगोरी संगठन के महासचिव एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल में लगभग पांच दर्जन बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रदेश की टीम 29 जून से महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लगोरी चैंपियनशिप में प्रदान करेगी।

इससे पूर्व खिलाड़ियों से विकास शर्मा प्रदेश महामंत्री द्वारा परिचय प्राप्त कर चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। श्री विकास शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय के बाद उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी यह एक पारंपरिक भारतीय खेल है, जिसे हम लोगों ने और हमारे साथियों ने अपने बाल्यकाल में खेला था आज इसका विकास हो रहा है।
विकास शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि उक्त पारंपरिक खेल भी उत्तराखंड के प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों में सम्मिलित किया जाएगा। जिससे कि भारत की पुरानी परंपराओं को जीवंत किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी यही चाहते हैं कि जो पारंपरिक खेल है उनको पुनः प्रारंभ किया जाये।
इस अवसर पर डॉ.नागेंद्र शर्मा, हिमांशु नरूला एडवोकेट, प्रमोद बिष्ट, स्टेडियम के हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक मोहित रावत, योगेश पांडे, चेतन भट्ट, सूरज विश्वास सहित अनेकों खेल प्रेमी मौजूद थे।





















