

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त को सात सूत्रीय एक ज्ञापन सौपकर कर जनहित के विकास कार्यो कराने की मांग की है। जिससे आमजन को राहत मिल सके।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा गया है, जिसमे बहुत सारी कालोनियों का निर्माण हो चुका है। जैसे प्रीत विहार,बगवाड़ा,गंगापुर रोड-फुलसुंगी फुलसुंगा, भूरा रानी-मटकोटा, क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट नहीं लगाईं गई है। यहां अविलम्ब स्ट्रीट लाईट लगाईं जाये।

ज्ञापन में दूसरी मांग नगर निगम क्षेत्र के चालीस वार्डो में डेंगू से बचाव के लिये दवाई छिड़काव करवाने की मांग की है। जबकि तीसरी मांग टूटे फूटे मार्गो के निर्माण की की गई है।
यही नहीं, ज्ञापन में पार्को की सफाई, स्ट्रीट लाइट,बच्चो के खेलने के लिये झूलो की व्यवस्था कराने के साथ ही जिम की मांग भी की गई है। बरसात से पहले नालियों की सफाई और नियमित रूप से कूड़ा संकलित करने वाले वाहनों को चलाने की मांग की गई है। इसके अलावा भीषण गर्मी में नगर निगम क्षेत्रों में जगह जगह ठन्डे प्याऊ लगाने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सहायक नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि वो जनहित के इन कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराये। जिससे लोगो को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालो में विकास शर्मा के साथ सुनील ठुकराल, मुकेश वशिष्ठ, अमन पोपली, सचिन छाबड़ा, देव शर्मा, हरजीत राठी, राजन राठौड़, सुभाष यादव, सुनील वाल्मीकि, भीमसेन गुप्ता, अशोक विश्वास, विजय तोमर, जितेंद्र चौहान, ललित गोयल आदि लोग मौजूद थे।





















