

रुद्रपुर – निकट भविष्य में होने वाले नगर निगम के चुनाव में अपने पक्ष में मतदान कराने के लिये अपने अपने समर्थको के वोट बनवाने की होड़ लगी थी। ऐसे में सभी राजनीतिक दल के वार्डो में वोट बनवाये गए थे। लेकिन अब यह वोट विवाद का विषय बन गए है।
पिछले दिनों 3 मई से 15 मई तक बनाये गये फर्जी वोटो के विरुद्ध जिलाधिकारी उदयराज सिंह और अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी को पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल और उनके भाई और प्रबल मेयर प्रत्याशी के दावेदार संजय ठुकराल ने ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वार्डों मे सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा नेताओं द्वारा मतदान स्थलों पर तैनात बी.एल.ओ. पर अनैतिक दबाब डालकर बिना आधारकार्ड अथवा अन्य प्रमाण पत्रों के बिना फर्जी वोट बनवाने का कार्य किया गया है, जो कि नितान्त असंवैधानिक और लोकतन्त्र की धज्जिया उड़ाने वाला है।
ज्ञापन में आरोप लगाया है कि वार्ड स० 28 मे श्री सनातन धर्म कन्या इण्टर कालेज पर तैनात बी.एल.ओ.पर दबाब डालकर एक पूर्व पार्षद व भाजपा नेता द्वारा लगभग 175 वोट बनाने हेतु आवेदन फार्म एकमुश्त दिये गये। जिसको लेकर नागरिको द्वारा हंगामा किया गया। पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल का कहना है कि इस फ़र्ज़ी बाड़े की पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने सभी आवेदन पत्रों को कब्ज़े में ले लिया था। जिसके साथ कोई आईडी प्रूफ संलग्न नहीं थे।
पूर्व विधायक ने इस पूरे मामले की जाच करवा कर कार्यवाही की मांग की है, साथ ही ऐसे वोटो को बनने से रोका जाये। जिससे लोकतंत्र की ह्त्या को रोका जा सके।





















