
रुद्रपुर – नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस और भाजपा का कडा मुकाबला होता जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर आ रहा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जगतपुरा में डोर टू डोर जनसंपर्क साध मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में मतदान करने अपील की।

कांग्रेसी अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि जनता ने भाजपा का 10 वर्ष का शासन काल देख लिया है ऐसे में जनता भाजपा की रीति नीति से ऊब चुकी है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में सिर्फ धर्म के आधार पर राजनीति की है लेकिन कांग्रेस सदैव विकास के आधार पर राजनीति करती रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। कांग्रेस विकास की सोच रखती है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर समाज के उत्थान का प्रयास करती है। इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड के साथ पूरे देश में गठबंधन की सरकार बनेगी।
श्री गाबा ने कहा कि कांग्रेस सदैव समाज हित को लेकर आगे बढ़ती है और समाज के सहयोग से ही विकास कार्यों को अंजाम देती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जुमलेबाजी से तंग आ चुकी है और इस बार भाजपा को जवाब देगी तथा केंद्र से बाहर कर देगी। इस मौके पर संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, योगेश चौहान आदि मौजूद थे।





















