
पंतनगर – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवारंभ कार्यक्रम में आचार संहिता उल्लंघन करने की शिकायत उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त से करके कार्यवाही की मांग की है।
डॉ गणेश उपाध्याय ने मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ वी वी आर पुरुषोत्तम को फोन पर शिकायत करते हुए कहा कि पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय में 9 अप्रैल को आयोजित चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवारंभ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय संवैधानिक संस्था में ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ‘ उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र सिंह को मुख्य अतिथि बनाया है। जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने बताया कि इस गंभीर शिकायत पर उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ वीवी आर पुरुषोत्तम ने मामले पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के उक्त सम्बन्धित आर०ओ० को संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन शिकायत की जांच करने के आदेश दिए हैं।





















