

रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने दावा किया है कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट का कल 27 मार्च को होने वाला नामांकन ऐतिहासिक होगा। वे पूरे जोर शोर से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को ऐतिहासिक वनाने के लिए पार्टी ने जबरदस्त तैयारी कर रही है।
जानकारी देते हुए विधायक शिव अरोरा ने यह बताया कि अजय भट्ट के नामांकन लिए भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांधी पार्क में सुबह दस बजे एकत्र होंगे। नामांकन के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे।
इस बार अजय भट्ट का नामांकन ही ऐतिहासिक होगा, क्योंकि हर बूथ से कार्यकर्ता आएंगे। विधायक ने कहा कि जैसे कि ऊधमसिंह नगर मिनी पंजाब के रूप में जाना जाता है , उसी के अनुरूप सभी संस्कृतियों की झलक दिखाई देगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, अमित नारंग, ललित मिगलानी ,भारत भूषण चुघ, सुरेश कोली, धीरेश गुप्ता राम प्रकाश गुप्ता, मयंक कक्कड़, सुशील गाबा, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद थे।





















