

– इंडिया नज़र ब्यूरो रुद्रपुर – उत्तराखंड की सबसे चर्चित नैनीताल ऊधम सिंह नगर की लोकसभा सीट से कल दोपहर एक और दो बजे के बीच कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन से पूर्व प्रातः 11 बजे गल्लामंडी से कलेक्ट्रेट तक ‘विशाल रोड शो’ निकाला जाएगा। नामांकन के पश्चात अपरान्ह 3 बजे काशीपुर बाईपास रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के सामने कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उदघाटन होगा।

इन कार्यक्रमों में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान, नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा भी मौजूद रहेंगे।





















