
– हिमांशु तिवारी, फिल्म एडिटर मुंबई – बॉलीवुड में उत्तर प्रदेश के बरेली से वैसे तो काफी कलाकार काम कर रहे है, जिनमे मुख्य नाम प्रियंका चोपड़ा का भी है। लेकिन इससे अलग हट कर पुराना शहर निवासी सादिया आसिम बतौर फिल्म निर्माता बॉलीवुड में अपना नाम कमा रहे है।
उन्होंने इस जोखिम भरे फील्ड में किस्मत आज़माने के लिये अपना ‘ट्रस्ट प्रोडक्शन’ नाम का बैनर बनाया है। जिसके बैनर तले उन्होंने बरेली जिले के शाही कस्बे में ‘मिड डे मील’ नाम की एक वेब सीरीज़ बनाई है। जिसमे उन्होंने स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को इसमें काम करने मौका दिया है। इसका निर्देशन शशांक त्यागी द्वारा किया गया है, जो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज़ की जायेगी।

इसके अलावा वो बहुत जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो एलबम से धमाका कर रहे है। जिसका नाम है ‘हम तेरे हो गये’.जो ज़ी म्यूजिक पर रिलीज़ होगी। जिसमे मुख्य भूमिका में जान खान और रिया कपूर नज़र आयेंगे। इसका निर्माण सादिया आसिम के ट्रस्ट प्रोडक्शन ने किया है और शशांक त्यागी ने निर्देशित किया है। जबकि गाने को अल्तमश फरीदी ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। इस एलबम की शूटिंग उत्तराखंड की नैनीताल की वादियों के साथ हल्द्वानी में की गई है।
सादिया आसिम ने बताया कि उनके कुछ अन्य प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही है जबकि कुछ प्रोजेक्ट रिलीज़ होने वाले है। उनकी आने वाली हिंदी फीचर फिल्म ‘सुस्वागतम’ और ‘खुशामदीद’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। जिसका निर्देशन धीरज कुमार ने किया है। जबकि सादिया आसिम और अशफा हसन (ट्रस्ट प्रोडक्शन) इसके सह निर्माता है। इसमें पुलकित सम्राट के साथ कैटरीना कैफ की बहन ईशाबेल कैफ मुख्य भूमिका में है।
सादिया आसिम के कहना है कि कभी हार नहीं मैंने चाहिए, जीत हमेशा रिस्क लेने वाले की होती है। ऊपर वाले का आशीर्वाद रहा तो उनका प्रोडक्शन भी नाम रोशन करेगा।





















