
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधानसभा किच्छा के अंतर्गत् विभिन्न गाँवो में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी विधानसभा के हर कोने तक विकास करा सकूं में इस लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा हूँ। मुझे इन दो वर्षों में काफी सफलता भी मिली है आगे आने वाले 3 साल और भी अधिक विकास कराऊंगा ऐसा मेरा प्रयास है।
तिलक राज बेहद ने कहा कि गांव वासियों द्वारा मुझे जो सार्वजानिक तौर पर विकास कराने के लिए कहा जाता है, वे कार्य मेरी प्रथिमकता में रहते है। इसके अलावा भी आवश्यक निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने में लगतार प्रयासरत हूँ|
विधायक बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से निर्मित कराये 7 विकास कार्यो का लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों की कुल लागत 24.40 लाख है,इसके तहत ग्राम रामनगर में हाईवे से नागेश त्रिपाठी के घर तक सड़क लागत 5 लाख, ग्राम मलसा गिरधरपुर में शमशान घाट का सौन्द्रियकरण कार्य लागत 5 लाख, ग्राम चकोनी में बारात घर का निर्माण कार्य लागत 5 लाख ,ग्राम कच्ची खुमरिया में तीन सड़कों की लागत 4.80 लाख,ग्राम नोगमा में शरीफ एहमद के घर तक सी०सी० सड़क लागत 4.60 लाख निर्माण कार्यों के उद्घाटन फीता काटकर किये इस दौरान भारी तादात में क्षेत्रवासी उपस्थित थे |
इससे पूर्व समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ का उनके अपने-अपने गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया तथा विधायक बेहड़ का विकास कार्य कराये जाने हेतु धन्यवाद किया |





















