

इंडिया नजर ब्यूरो
रुद्रपुर – भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने निर्धन, निर्बल के साथ सभी लोगो के लिए जनहित कारी योजनाएं शुरू की है। लेकिन आज भी लोग इन योजनाओं से वंचित रह जा रहे है। इन्हे आमजन तक पहुचाने की जरूरत है। जिससे सभी लोग लाभान्वित हो सके।
यह विचार प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण अभियान के दौरान व्यक्त किए। इसका आयोजन भदईपुरा, रविन्द्र नगर, संजय नगर खेड़ा में किया गया था।

विकास शर्मा ने जनहित की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन है वो आयुष्मान कार्ड का लाभ लें, जिनको उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला उज्ज्वला योजना का लाभ ले, जिनके पास आवास नहीं है वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाएं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाएं चल रही है उन सबका लाभ उठाए।
प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि हमें समाज के अंदर सबको मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और हमेशा ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहना चाहिए, जो वंचित बेसहारा परिवार से हो।
कार्यक्रम में दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष धर्म सिंह कोहली, महामंत्री सुनील ठुकराल, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रजत दीक्षित, नगर मंत्री सुभाष यादव, धर्मेंद्र गंगवार, संदीप बाजवा, संजय हालदार मलीना विश्वास प्रियंका युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा, नरेश राठौर आदि नमिता विश्वासआदि लोग उपस्थित थे।





















